Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में गैस को लेकर अफवाह से हड़कंप, एजेंसियों पर सुबह से...

भागलपुर में गैस को लेकर अफवाह से हड़कंप, एजेंसियों पर सुबह से उमड़ी भीड़

घरेलू गैस खत्म होने की चर्चा से उपभोक्ताओं में घबराहट, प्रशासन बोला– जिले में गैस की कोई कमी नहीं

Bhagalpur News: पूरे बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों का असर अब भागलपुर में भी देखने को मिल रहा है। अफवाह के कारण शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। लोग अपने दैनिक काम-काज छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ जगहों पर एजेंसी कर्मियों को भी भीड़ को संभालने में परेशानी हुई।

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और नियमित रूप से उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना जरूरत सिलेंडर लेने के लिए भीड़ न लगाएं।

वहीं जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके बावजूद अफवाहों का असर लोगों पर साफ दिखाई दे रहा है और गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन और एजेंसी संचालक स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने में जुटे हुए हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
15 %
6.6kmh
26 %
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular