Homeभागलपुर सिटीबिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सीपीआई(एम) का प्रतिरोध मार्च और पुतला...

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ सीपीआई(एम) का प्रतिरोध मार्च और पुतला दहन

Bhagalpur News: बिहार में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं को लेकर आज भागलपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रतिरोध मार्च स्टेशन चौक स्थित अम्बेडकर पार्क के निकट से निकाला गया, जिसके उपरांत पुतला दहन कर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जताया गया।

सीपीआई(एम) नेताओं ने कहा कि बिहार में विशेषकर नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है। हाल ही में मुजफ्फरपुर के एक सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता एक दलित नाबालिग बच्ची ने अपनी जान बचाने के लिए शरण ली, लेकिन चिकित्सकीय लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

पार्टी की जिला इकाई ने इस गंभीर घटना के लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से अविलंब इस्तीफे की मांग की है।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव कॉमरेड दशरथ प्रसाद ने किया। उनके साथ मो. फैज़ अहमद, मनोहर मंडल, मो. राशिद अली उर्फ छेदी, बिनोद कुमार मंडल, नंद किशोर देव और हरिशंकर पासवान सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी और अधिक व्यापक आंदोलन करेगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
10 %
4.5kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular