बिहार
बिहार के नए राज्यपाल बने राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, राष्ट्रपति ने 13 राज्यों के राज्यपाल का किया फेरबदल, फागू चौहान को मिली मेघालय की जिम्मेदारी

Bihar: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार और मेघालय समेत 13 राज्यों के राज्यपालों के नियुक्ति और फेरबदल को स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया, जबकि बिहार के राज्यपाल के रूप में अब राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, जबकि 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में जन्मे राजेंद्र विश्वनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत की थी। बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा की कैबिनेट में मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि इसके बाद इन्हें गोवा विधानसभा का अध्यक्ष भी बनाया गया।