Homeबिहारपटनापटना मैराथन 2026: गांधी मैदान से गूंजा ‘नशामुक्त बिहार’ का संकल्प, हजारों...

पटना मैराथन 2026: गांधी मैदान से गूंजा ‘नशामुक्त बिहार’ का संकल्प, हजारों कदमों ने दिया साथ

गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक दौड़े प्रतिभागी, अंतरराष्ट्रीय धावकों ने जीता फुल मैराथन खिताब

Patna News: बिहार को नशामुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित पटना मैराथन 2026 का रविवार को भव्य आयोजन किया गया। मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार और State Bank of India के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मैराथन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और “रन फॉर नशामुक्त बिहार” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ऐतिहासिक Gandhi Maidan से शुरू हुई इस मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्जावान जुम्बा सेशन से हुई, जिसने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा भर दी।

कई गणमान्य अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वालों में बिहार के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्टार P. V. Sindhu, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव मद्यनिषेध विभाग अजय यादव और आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा State Bank of India पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी समेत बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गांधी मैदान से अटल पथ तक निर्धारित था रूट

मैराथन की शुरुआत सुबह 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-01 से की गई। निर्धारित मार्ग गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक गया। अटल पथ से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी वापस उसी मार्ग से गांधी मैदान के गेट नंबर-01 पर पहुंचे, जहां फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ।

विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को निर्धारित अंतराल पर रवाना किया गया, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर अनुभव और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

सुरक्षा और चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था

मैराथन के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों और कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई। 10.5 किलोमीटर के स्थान पर एंबुलेंस और चिकित्सक तैनात थे, जबकि पूरे मार्ग पर दो एंबुलेंस लगातार गश्त कर रही थीं।

इसके अलावा Patna Medical College and Hospital, Nalanda Medical College and Hospital, Indira Gandhi Institute of Medical Sciences और Indira Gandhi Institute of Cardiology में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं और ट्रॉमा सेंटर भी तैयार रखे गए थे।

विजेताओं की सूची

42.2 किमी (फुल मैराथन)
प्रथम – SADEM DESE HUSEN (इथियोपिया) – समय 02:22
द्वितीय – TEBEJE KINETO WASHE (इथियोपिया) – समय 02:26:32
तृतीय – ISAIAH NDUNGU GICHOHI (केन्या) – समय 02:26:36

21.2 किमी (हाफ मैराथन)
एलीट पुरुष वर्ग
प्रथम – मुकेश भंभू
द्वितीय – NAFSENA EJETA
तृतीय – JOHN MUINDE

महिला वर्ग
प्रथम – तामसी सिंह
द्वितीय – आकांक्षा सिंह
तृतीय – ABERU GEMECHU

10 किमी दौड़
पुरुष वर्ग
प्रथम – पंकज यादव
द्वितीय – उत्तम कुमार
तृतीय – संदीप यादव

महिला वर्ग
प्रथम – याशी सचान
द्वितीय – स्नेहा सिंह
तृतीय – शिवानी कुमारी

पटना मैराथन 2026 में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा State Bank of India के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने नशामुक्त बिहार के संकल्प को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक मजबूत संदेश दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular