Homeबिहारपटनाबिहार में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग में एक जवान शहीद, दो अपराधी ढेर,...

बिहार में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग में एक जवान शहीद, दो अपराधी ढेर, दो गिरफ्तार

वायरल वीडियो से शुरू हुई कार्रवाई; चकिया में छापेमारी के दौरान चली गोलियां, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Patna News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने सनसनी फैला दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे वह शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को वायरल वीडियो के आधार पर चकिया थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के साथ हथियारों के साथ एक ठिकाने पर छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस दौरान कुंदन ठाकुर और उसके गिरोह का सदस्य प्रियंशु कुमार गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

घटना में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान उज्जवल कुमार और संत कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें एक कारबाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कुंदन ठाकुर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

यह मुठभेड़ एक बार फिर बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है, हालांकि एक जवान की शहादत ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
17 %
5.4kmh
100 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular