Bhagalpur News: बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन भागलपुर जिला इकाई के चुनाव में निराला यादव को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद पुलिसकर्मियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
निर्वाचित शाखा कार्यकारिणी की सूची में अध्यक्ष के रूप में भूषण कुमार निराला, उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, शंकर कुमार और हर्ष कुमार, सचिव बलजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव विकास कुमार तथा केंद्रीय सदस्य के रूप में रीमा कुमारी शामिल हैं।
निराला यादव के जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद भागलपुर पुलिस लाइन पहुंचकर श्री यादव विकास मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मंच के सदस्यों ने कहा कि निराला यादव एक कर्मठ, योग्य और मेहनती व्यक्ति हैं, जो सभी वर्गों और जातियों को साथ लेकर चलते हैं। वे भागलपुर जिले में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों के सुख-दुख में सहभागिता निभाते हुए उनके हक और अधिकार की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं।
बताया गया कि अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार सामने आए थे, लेकिन एकतरफा माहौल को देखते हुए अन्य प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद निराला यादव का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव पंकज यादव उर्फ नीरज यादव, प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अजय कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यजीत यादव, युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव, युवा महासचिव उत्सव यादव, जिला महासचिव बालकुमार यादव, युवा उपाध्यक्ष गोपाल यादव, नवगछिया पुलिस जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।


