Homeबिहारनवगछिया: तेज रफ्तार कार NH-31 पर 5 फीट गहरी खाई में गिरी,...

नवगछिया: तेज रफ्तार कार NH-31 पर 5 फीट गहरी खाई में गिरी, आम का ठेला रौंदा, युवती घायल

नवगछिया अनुमंडल के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरामी गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे आम के ठेले को टक्कर मारते हुए लगभग 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ठेले पर आम बेच रही युवती घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार खगड़िया की ओर से लगभग 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी। चकरामी गांव के पास अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार फुटपाथ पर चढ़ते हुए आम के ठेले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर लगभग 50 मीटर तक आम बिखर गए। इसके बाद कार खाई में पलट गई।

घटना में घायल युवती की पहचान रेशमा खातून उर्फ दिलशाना, पिता अशरफ अली, निवासी चकरामी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के पिता अशरफ अली ने बताया कि इस हादसे में उन्हें ठेले और आम सहित कुल 30 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

घटना की सूचना पर भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-31 पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
36 %
1.9kmh
18 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular