Homeभागलपुर सिटीशॉर्ट सर्किट से उजड़ी रोज़ी-रोटी: पीरपैंती के प्यालापुर में किराना दुकान में...

शॉर्ट सर्किट से उजड़ी रोज़ी-रोटी: पीरपैंती के प्यालापुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भागलपुर/ पीरपैंती: भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत प्यालापुर गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक किराना दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-ही-देखते पूरी दुकान और उससे सटे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यालापुर निवासी झामु पोद्दार की किराना दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों और धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार को बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि ग्रामीणों के प्रयास नाकाफी साबित हुए।

आग दुकान से होते हुए पास स्थित गोदाम तक फैल गई, जहां बड़ी मात्रा में रखा किराना सामान और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग और भी भयावह होती चली गई और नुकसान कई गुना बढ़ गया।

इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

काफी विलंब से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आग पूरी तरह बुझने की पुष्टि की। विधायक मुरारी पासवान ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित दुकानदार को हर संभव सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular