Bhagalpur News: आवाज के जादूगर और आकाशवाणी भागलपुर के अवकाश प्राप्त उद्घोषक डॉ. विजय कुमार मिश्रा उर्फ़ ‘बिरजू भैया’ के निधन से पूरा अंग क्षेत्र शोक में डूब गया है। अपनी मधुर, आत्मीय और सशक्त आवाज से लाखों श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले बिरजू भैया के जाने से अंगिका संस्कृति ने अपनी एक अमूल्य पहचान खो दी है। हर ओर लोग उन्हें नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में विश्वविख्यात लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने भी अनोखे अंदाज़ में उन्हें श्रद्धांजलि दी। मधुरेंद्र ने पांच घंटे की कड़ी मेहनत से पीपल के हरे पत्तों पर बिरजू भैया की बेहद बारीक और जीवंत तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति पर उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा— “हेलो फरमाइश, अलविदा बिरजू भैया।” यह अनूठी श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और लोग कलाकार की संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं।
मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बिरजू भैया से मुलाकात 27 फरवरी 2025 को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित अंगिका महोत्सव के दौरान हुई थी। मुक्ताकाश मंच से जब उन्होंने बोलना शुरू किया, तो उनकी आवाज सुनकर वे चौंक गए, क्योंकि वही परिचित आवाज बचपन से रेडियो पर सुनते आए थे। जब उन्होंने अपना नाम बताया, तब यह यकीन हुआ कि सामने वही महान उद्घोषक खड़े हैं। मधुरेंद्र ने कहा कि बिरजू भैया की आवाज में जो अपनापन, स्नेह और मिठास थी, वह अविस्मरणीय है।
बिरजू भैया का लोकप्रिय कार्यक्रम “हेलो फरमाइश” हर शनिवार दोपहर प्रसारित होता था और श्रोताओं के दिलों की धड़कन बन चुका था। उनकी आवाज केवल प्रसारण नहीं, बल्कि अंग प्रदेश की संस्कृति, भाषा और भावनाओं की सजीव पहचान थी। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज की गूंज और यादें अंगिका माटी में हमेशा जीवित रहेंगी।
अंग समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान की एक अनमोल धरोहर खो दी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।
लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने ‘हेलो फरमाइश’ की अमर आवाज बिरजू भैया को पत्तों पर उकेर कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर, “हेलो फरमाइश” के जादुई स्वर को अनोखी कलात्मक श्रद्धांजलि; अंगिका जगत में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
38.4
°
C
38.4
°
38.4
°
16 %
7.6kmh
3 %
Sun
38
°
Mon
39
°
Tue
38
°
Wed
36
°
Thu
32
°


