Homeभागलपुर सिटीजीवन जागृति सोसाइटी की बड़ी पहल: भागलपुर के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा...

जीवन जागृति सोसाइटी की बड़ी पहल: भागलपुर के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

Bhagalpur News: भागलपुर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी और सराहनीय पहल की गई है। शहर के प्रतिष्ठित शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता में बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की योजना की औपचारिक घोषणा की।

डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के हर प्रखंड स्तर पर रोजगार सहायता केंद्र खोले जाएंगे, जहां युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार के मानकों के अनुरूप होगी और चयनित कंपनियों के साथ टाइअप (साझेदारी) पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है।

“फिलहाल हमारे पास 1000 पद रिक्त हैं, जिन पर योग्य युवाओं को तुरंत तैनात किया जा सकता है। यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं,”
– डॉ. अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, जीवन जागृति सोसाइटी

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को उचित मार्गदर्शन, कार्यस्थल पर सहयोग और करियर परामर्श भी दिया जाएगा ताकि वे नई जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभा सकें। इस योजना का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बनाना है।

प्रेस वार्ता में जीवन जागृति सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में पत्रकारों के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया गया।

भागलपुर में रोजगार के क्षेत्र में यह एक प्रेरणादायक और क्रांतिकारी पहल मानी जा रही है, जिससे जिले के हजारों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
10 %
5.8kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
40 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
42 °

Most Popular