Homeबिहारखतरे के निशान से ऊपर बह रही कोसी नदी, नेपाल से छोड़ा...

खतरे के निशान से ऊपर बह रही कोसी नदी, नेपाल से छोड़ा गया 1.90 लाख क्यूसेक पानी

पटना/सुपौल: बिहार में बाढ़ संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है क्योंकि कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जानकारी के अनुसार, नेपाल स्थित कोसी बराज से करीब 1 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे नीचे के इलाकों में जलस्तर में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है।

नेपाल में हो रही लगातार तेज़ बारिश के कारण कोसी बराज पर दबाव बना हुआ था, जिसे देखते हुए वहां के अधिकारियों ने भारी मात्रा में पानी छोड़ने का निर्णय लिया। इससे सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया और पूर्णिया जैसे जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है

प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम लगातार जलस्तर पर निगरानी रख रही है। साथ ही स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोसी नदी, जिसे ‘बिहार की शोक’ भी कहा जाता है, जब भारी मात्रा में पानी लेकर बहती है, तो उसका असर तटवर्ती इलाकों पर भारी पड़ता है। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की तैयारी, नावों की तैनाती और NDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
17 %
4.7kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular