HomeHealthकोरोना अलर्ट: भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार,...

कोरोना अलर्ट: भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Bhagalpur News: देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल में एहतियातन 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार किया गया है।

इस विशेष कोविड वार्ड में मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड, आवश्यक दवाएं और सभी बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

हालांकि अभी तक जिले में कोरोना का कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ है, फिर भी चिकित्सा पदाधिकारी और नर्सिंग स्टाफ पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल मैनेजर आशुतोष कुमार स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। डॉ. राजू कुमार ने कहा, “हम पूरी तरह अलर्ट हैं। मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और स्टाफ को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
38.4 ° C
38.4 °
38.4 °
16 %
7.6kmh
3 %
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
32 °

Most Popular