Bhagalpur News: जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) महानगर जिला का संगठनात्मक चुनाव वर्ष 2026 रविवार को नया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं पर्यवेक्षक पंकज कुमार पटेल की देखरेख में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराई गई।
चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय में सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की हलचल रही। अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे श्री संजय साह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण वे निर्विरोध उम्मीदवार बन गए। नामांकन पत्रों की विधिवत जांच के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप कुमार और पर्यवेक्षक पंकज कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से संजय साह को महानगर जदयू का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। उपस्थित डेलीगेट्स, सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उनके निर्वाचन का समर्थन किया।
निर्विरोध चुने जाने के बाद संजय साह ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार के लिए सभी के सहयोग से निरंतर काम किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ नेताओं सुड्डू साई और राकेश कुमार ओझा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राकेश कुमार ओझा को सर्वसम्मति से राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा, सुड्डू साई, शेखर पांडेय, रामाशीष सिंह, शमीम रिज़वी, महबूब आलम, दीपक चौहान, दीपक सिंह, मसी खान, किशोर साह, चंदन सहाय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस संगठनात्मक चुनाव को पार्टी के लिए एकजुटता और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जदयू महानगर संगठन चुनाव: संजय साह निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
35.5
°
C
35.5
°
35.5
°
17 %
5.4kmh
100 %
Mon
35
°
Tue
37
°
Wed
36
°
Thu
33
°
Fri
37
°


