Homeबिहारभागलपुर के हृषिकेश प्रकाश को ‘युवा प्रेरणा आइकॉन सम्मान–2025’, पुरी में होंगे...

भागलपुर के हृषिकेश प्रकाश को ‘युवा प्रेरणा आइकॉन सम्मान–2025’, पुरी में होंगे सम्मानित

भागलपुर: बिहार के लिए गर्व का क्षण है। भागलपुर के होनहार युवा समाजसेवी, टीएमबीयू एनएसएस स्वयंसेवक एवं मारवाड़ी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के छात्र हृषिकेश प्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर “युवा प्रेरणा आइकॉन सम्मान–2025” के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाले सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव सह वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा, जो 20–21 जनवरी 2026 को दो दिवसीय रूप में आयोजित होगा।

इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रही, जिसमें हृषिकेश प्रकाश ने अपने दस्तावेजों के माध्यम से शिक्षा, छात्रहित और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद राष्ट्रीय कमिटी के सदस्यों ने उनके कार्यों को उत्कृष्ट मानते हुए सर्वसम्मति से चयन किया। चयन के उपरांत सीकेएनकेएच फाउंडेशन के अध्यक्ष राघव चंद्रनाथ, महासचिव प्रीतेश तिवारी, राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष एवं उड़ान उत्सव के संयोजक बब्लू कुमार द्वारा उन्हें ई-मेल के माध्यम से चयन पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

हृषिकेश प्रकाश मूल रूप से भागलपुर के निवासी हैं, जबकि उनका जन्म देव स्थल महिषी (सहरसा) में हुआ। वे लंबे समय से छात्रहित, शैक्षणिक जागरूकता, युवा नेतृत्व और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। एनएसएस के माध्यम से उन्होंने कई जागरूकता अभियानों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल भागलपुर बल्कि समूचे बिहार का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। युवा वर्ग के लिए हृषिकेश प्रकाश आज एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, सेवा और सतत प्रयास से कोई भी युवा राष्ट्रीय पहचान हासिल कर सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular