Bhagalpur News: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बखरिया चौक के समीप बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाल रंग की कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल रामगढ़वा से इलाज कराने के लिए बेतिया आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे उससे टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में दो महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर मदद पहुंचाई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) बेतिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
मझौलिया में भीषण सड़क हादसा: नीलगाय से टकराई कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
बखरिया चौक के पास बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, इलाज के लिए जा रहे थे सभी यात्री; GMCH बेतिया में चल रहा उपचार
Bhāgalpur
overcast clouds
37.1
°
C
37.1
°
37.1
°
17 %
4.7kmh
100 %
Mon
36
°
Tue
37
°
Wed
36
°
Thu
33
°
Fri
37
°


