Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जाँच शिविर 22 फरवरी को,...

भागलपुर में बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जाँच शिविर 22 फरवरी को, मेदान्ता पटना के विशेषज्ञ करेंगे जांच

Bhagalpur News: शहर में बच्चों के हृदय रोग की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निःशुल्क बाल हृदय रोग जाँच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को भागलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई। यह विशेष शिविर रविवार, 22 फरवरी को आईएमए हॉल, भागलपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

शिविर का आयोजन जय प्रभा मेदान्ता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) भागलपुर, जीवन जागृति सोसायटी, रोटरी भागलपुर और आरबीएसके के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में मेदान्ता पटना के विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच करेंगे।

जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने बताया कि कई बच्चे जन्मजात या अन्य हृदय रोग से पीड़ित होते हैं, लेकिन समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सही चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।

IAP के कोषाध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि यदि बच्चों में बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में दिक्कत, होंठों का नीला पड़ना, जल्दी थकान, वजन न बढ़ना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करानी चाहिए।

डॉ. अनमोल आनंद ने कहा कि पहले से हृदय रोग से पीड़ित बच्चे अपने सभी मेडिकल दस्तावेज, इको रिपोर्ट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। पंजीकरण के लिए 75497 38184 और 93861 15784 पर संपर्क किया जा सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular