HomeHealthभागलपुर में निःशुल्क शिशु हृदय रोग जांच शिविर, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा...

भागलपुर में निःशुल्क शिशु हृदय रोग जांच शिविर, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा जीवनदान

Bhagalpur News: जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। जीवन जागृति सोसाइटी, शिशु अकादमी भागलपुर और नारायणा हेल्थ (कोलकाता) के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर में एक विशेष मेगा मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में न सिर्फ बच्चों की मुफ्त हृदय जांच की जाएगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।

सैकड़ों बच्चों को मिल चुका है नया जीवन

सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि संस्था बीते कई वर्षों से नारायणा हेल्थ के सहयोग से बच्चों के हृदय रोग का इलाज करवा रही है और अब तक सैकड़ों बच्चों को जीवनदान मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस सेवा का लाभ ले सकें, इस उद्देश्य से यह विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है।

वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

इस शिविर में कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ चट्टोपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों की पूरी निशुल्क चिकित्सा जांच की जाएगी। जांच के उपरांत जिन बच्चों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका इलाज पूरी तरह निशुल्क कोलकाता में किया जाएगा।

सरकारी सहयोग से मिलेगा उपचार

डॉ. सिंह ने बताया कि यह समस्त चिकित्सा मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत की जाती है, जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाला उपचार मिल सके। जीवन जागृति सोसायटी इस प्रक्रिया को पूरा करने में परिवारों की मदद करती है।

जन्मजात हृदय रोग के लक्षण

शिविर में भाग लेने वाले अभिभावकों को यह जानकारी दी गई है कि यदि बच्चों में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें –

  • सांस तेज चलना या फूलना
  • होंठ, नाखून या शरीर का नीला पड़ना
    तो यह जन्मजात हृदय रोग का संकेत हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभिभावक फोन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभिभावक का आधार कार्ड (फोटो कॉपी) और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लाना आवश्यक होगा। परामर्श के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं है।

सम्मेलन में मौजूद रहे प्रमुख चिकित्सक

इस आयोजन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएपी के कोषाध्यक्ष डॉ. आर. के. मिश्रा, सोसाइटी के सचिव श्री सोमेश यादव तथा रवींद्रनाथ टैगोर हॉस्पिटल के प्रतिनिधि श्री हरिओम दास भी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.6kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular