Homeबिहारहत्या के प्रयास मामले का सफल उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार – दो...

हत्या के प्रयास मामले का सफल उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार – दो देसी कट्टा और 26 जिन्दा कारतूस बरामद

Patna News: पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर 2025 को फोरलेन एनएच-30 पर ग्राम शाहपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या और चार अन्य लोगों को घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और सालिमपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नालंदा जिले के अंतर्गत थाना-चण्डी, ग्राम- मोसिंपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. लालजीत उर्फ लालजी यादव (35 वर्ष), पिता–राम सेवक सिंह।
  2. शत्रुघ्न यादव उर्फ रोशन (37 वर्ष), पिता–राम सेवक सिंह।
  3. रोहित कुमार उर्फ बिचु (18 वर्ष), पिता–सुलेन यादव।
  4. चन्दन कुमार उर्फ सुबल (पिता–स्व. सुरेन्द्र यादव)।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो देसी कट्टा और 26 जिन्दा कारतूस बरामद किए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सालिमपुर थाना कांड संख्या 258/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में अतिरिक्त मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त लालजी यादव पहले से ही कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। उस पर सालिमपुर थाना क्षेत्र में हत्या, आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कई केस दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उस पर 2025 में ही कम से कम तीन आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में सालिमपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ-साथ महिला पदाधिकारी नीतु कुमारी, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, रamesh कुमार शर्मा, सुधीर कुमार, रणवीर कुमार, मनु कुमार, अनिरुद्ध कुमार, शंकर कुमार और पंकज कुमार समेत तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस सफलता से स्पष्ट है कि बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
13 %
7.3kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
38 °

Most Popular