Bhagalpur News: भागलपुर के ललमटिया थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर, बुके भेंट कर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की सराहना की।
बताया गया कि सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने 5 सितंबर 1994 को पुलिस सेवा में योगदान दिया था। वे दिसंबर 2022 में नाथनगर अनुमंडल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर कई सराहनीय कार्य किए।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मार्कण्डेय सिंह का व्यवहार, कार्यशैली और अनुशासन पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके नेतृत्व में कई मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन हुआ, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
इस मौके पर डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, समाजसेवी संजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


