Homeपॉलिटिक्सपीरपैंती विधानसभा में चुनाव तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया...

पीरपैंती विधानसभा में चुनाव तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण,निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन सतर्क

भागलपुर, 9 अक्टूबर: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मौके पर जाकर मतदान कार्य में लगाए गए कर्मियों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, और लॉजिस्टिक सुविधाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर आवश्यक संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डॉ. चौधरी ने आगे कहा कि बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने भी सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

डीएम और एसएसपी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हर मतदाता बिना किसी भय और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
इस मौके पर कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने चुनाव से संबंधित तैयारियों की रूपरेखा साझा की।

👉 प्रशासन का संदेश साफ है — पीरपैंती में होगा शांतिपूर्ण मतदान, मतदाता निश्चिंत होकर करें मतदान।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular