Homeभागलपुर सिटीलक्ष्मीपुर होल्ट स्टेशन का डीआरएम निरीक्षण, बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग...

लक्ष्मीपुर होल्ट स्टेशन का डीआरएम निरीक्षण, बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को मिला समर्थन

भागलपुर/पीरपैंती: लक्ष्मीपुर होल्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को  व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्टेशन कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए ताकि यात्रियों को स्वच्छ और आरामदायक माहौल मिल सके।

डीआरएम ने स्टेशन परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण कराने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अडानी पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी ली और अधिकारियों से भौतिक नक्शे के माध्यम से निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की। निरीक्षण कार्यक्रम में मालदा डिविजन के दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और तकनीकी बिंदुओं पर डीआरएम के साथ विचार-विमर्श किया।

स्थानीय लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था बरौनी एक्सप्रेस 13031/13032 का लक्ष्मीपुर हॉल्ट पर ठहराव। इस संबंध में स्थानीय लोजपा (रामविलास) प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साह ने डीआरएम से मुलाकात कर ठहराव की मांग की और लिखित आवेदन सौंपा। सौरभ साह ने बताया कि लक्ष्मीपुर हॉल्ट भोरंग सहित आसपास के कई क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है और बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव यहां होने से स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले बरौनी पैसेंजर ट्रेन का ठहराव यहां होता था, लेकिन एक्सप्रेस बनने के बाद यह सुविधा बंद हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेलवे की प्राथमिकता हमेशा यात्रियों की सुविधा है और उनकी बातों पर विचार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने डीआरएम से अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
17 %
4.7kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular