Bihar News: राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक–युवतियों के लिए रोजगार का नया रास्ता खुल गया है। एससी-एसटी कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा हल्के (LMV) एवं भारी (HMV) मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे निजी क्षेत्र के साथ-साथ भविष्य में आने वाली सरकारी नौकरियों में भी चालक के रूप में रोजगार पा सकें।
यह प्रशिक्षण औरंगाबाद स्थित चालक प्रशिक्षण-सह-यातायात शोध संस्थान में दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान भोजन और आवासन की सुविधा भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 200 से अधिक युवक–युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। दोनों कोर्स के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) के लिए मैट्रिक पास या एलएमवी का लर्निंग लाइसेंस अनिवार्य है, जबकि एचएमवी (हेवी मोटर व्हीकल) के लिए मैट्रिक पास होने के साथ एक वर्ष पुराना एलएमवी का स्थायी लाइसेंस और एचएमवी का लर्नर लाइसेंस आवश्यक है। एलएमवी प्रशिक्षण की अवधि 21 दिन तथा एचएमवी की अवधि 30 दिन तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया निर्धारित योग्यता के साथ-साथ “प्रथम आओ, प्रथम पाओ” के आधार पर की जाएगी।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी बिहार महादलित विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट www.bmvm.bihar.gov.in� पर लॉग इन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधि (मोबाइल: 9264456639) या मिशन के टोल फ्री नंबर 18003456345 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह योजना उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो ड्राइविंग को करियर बनाकर अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं।
ड्राइविंग से बनेगा करियर: एससी-एसटी युवाओं के लिए मुफ्त चालक प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
Bhāgalpur
clear sky
24
°
C
24
°
24
°
45 %
2.3kmh
0 %
Mon
39
°
Tue
39
°
Wed
41
°
Thu
41
°
Fri
38
°


