Bhagalpur News: भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पंचायत क्षेत्र के तालाब, कुआँ एवं अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का जायजा लिया। उन्होंने तालाब के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं।
जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन के पास प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही बताया गया कि जगदीशपुर प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में चयनित है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना और आजीविका से संबंधित योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
डॉ. नवल किशोर चौधरी का बैजानी पंचायत दौरा: विकास योजनाओं की प्रगति परखी, जल संरक्षण और विवाह मंडप निर्माण को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
23.5
°
C
23.5
°
23.5
°
61 %
3.5kmh
85 %
Wed
35
°
Thu
32
°
Fri
36
°
Sat
37
°
Sun
40
°


