Bhagalpur News: मधेपुरा जिले के चौसा बाजार के पास एक सनसनीखेज घटना में सड़क किनारे सो रहे जड़ी-बूटी विक्रेता परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान शीला देवी, चूड़ी सिंह और विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और चौसा बाजार के पास सड़क किनारे रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे।
घायल विजेंद्र सिंह के अनुसार पूरा परिवार सड़क किनारे सो रहा था, तभी अचानक कई लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गहरी नींद में होने के कारण परिवार को बचाव का मौका तक नहीं मिल सका।
🚑 मायागंज अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया।
⚠️ इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मधेपुरा में सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला: जड़ी-बूटी विक्रेता के तीन सदस्य गंभीर, मायागंज रेफर
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
13 %
2.9kmh
0 %
Sat
29
°
Sun
39
°
Mon
39
°
Tue
40
°
Wed
41
°


