Homeभागलपुर सिटीभागलपुर के बबरगंज में दिनदहाड़े फायरिंग, मिठाई दुकानदार पर जानलेवा हमला सीसीटीवी...

भागलपुर के बबरगंज में दिनदहाड़े फायरिंग, मिठाई दुकानदार पर जानलेवा हमला सीसीटीवी में कैद

Crime News: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर में गुरुवारर को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक मिठाई दुकानदार पर जानलेवा हमला किया। अज्ञात अपराधियों ने दुकान के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना में निशाना बनाए गए दुकानदार की पहचान पांचू उर्फ अनिल के रूप में हुई है, जो मोहद्दीनगर में मिठाई की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर दुकान में घुसते ही अचानक फायरिंग करने लगे। गोली दुकानदार को नहीं लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस अब हमलावरों की पहचान में जुटी है।

स्थानीय लोग पहुंचे मौके पर, पुलिस कर रही जांच
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। तुरंत बबरगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक खाली कारतूस (खोखा) बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पीछे किसी रंजिश या वसूली की कोशिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता, लिहाजा पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इलाके में दहशत, दुकानदार सदमे में
इस घटना के बाद मोहद्दीनगर में डर और तनाव का माहौल है। दुकानदार फिलहाल गहरे सदमे में है और पुलिस की सुरक्षा में है। मोहल्लेवासियों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

यह वारदात एक बार फिर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और दिनदहाड़े हुए हमले ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular