Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गंगा घाट किनारे झाड़ियों...

भागलपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, गंगा घाट किनारे झाड़ियों से शव बरामद

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के बरारी गंगा घाट इलाके में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के पीछे से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतीपुर बैरिया निवासी गोविंद कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। गोविंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात गोविंद को मोहल्ले के ही अनु मंडल और संतोष मंडल पार्टी करने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। इलाके में बाढ़ की स्थिति के कारण लोग टेंट में रह रहे थे, इसी दौरान पार्टी का आयोजन किया गया। परिजनों के अनुसार पार्टी के दौरान मंगल मंडल भी मौजूद था और उसने शराब की व्यवस्था की थी। पार्टी खत्म होने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर गोविंद की हत्या कर दी और शव को गंगा घाट के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गोविंद का पहले से ही आरोपियों के साथ विवाद चला आ रहा था। परिवार का कहना है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। गोविंद तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर का माहौल गमगीन है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
14 %
1.9kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
40 °
Wed
42 °
Thu
42 °
Fri
42 °

Most Popular