Homeभागलपुर सिटीCrime News: कहलगांव में घरेलू हिंसा की भयावह वारदात: पति ने पत्नी...

Crime News: कहलगांव में घरेलू हिंसा की भयावह वारदात: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, मायागंज अस्पताल में महिला की मौत

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के सनोखर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भवानीपुर गांव की रहने वाली कंचन देवी (उम्र 30 वर्ष) को उसके पति ने नशे की हालत में बेरहमी से पीटने के बाद केरोसिन छिड़ककर जला दिया। गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कंचन देवी ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना 22 जून 2025 की है, जब कंचन देवी के पति कैलाश हरी ने पहले उसकी बुरी तरह पिटाई की, फिर हाथ तोड़ दिया और अंततः उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता को तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

कंचन देवी की शादी वर्ष 2017 में कैलाश हरी से हुई थी। उनके दो मासूम बच्चे हैं—एक की उम्र 5 साल और दूसरे की 7 साल है।

मृतका के पिता सुबोध हरि ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“कंचन मेरी तीसरी संतान थी। हमने अच्छे परिवार में सोचकर शादी की थी, लेकिन शादी के बाद पता चला कि दामाद नशेड़ी है। रोज मारपीट करता था। मैंने कई बार कर्ज चुकाया, लेकिन वह कब तक चलता? मेरी बेटी को उसने मार डाला।”

अब तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन परिजनों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतका के पिता ने इसे साफ तौर पर हत्या बताया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

स्थानीय थाना सनोखर की पुलिस फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान देने की स्थिति में नहीं है। गांव में इस अमानवीय घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
39 %
2.5kmh
0 %
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °
Thu
37 °

Most Popular