HomeबिहारCrime News: नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण, पिता ने...

Crime News: नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण, पिता ने बहू, उसके भाई और पिंटू यादव पर लगाया गंभीर आरोप

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया दियारा से एक नाबालिग लड़की के शादी की नीयत से अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता विजय मंडल ने मधुसूदनपुर थाना में 1 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए कई लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, 27 जून की शाम 6 बजे वे अपनी बेटी को एक लड़का दिखाने के लिए बकिया दियारा लेकर गए थे। वहीं पहले से मौजूद पिंटू यादव, पिता रामदेव यादव, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है, लड़की को अपने घर ले गया और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान लड़की की भाभी और उसका भाई भी साथ में थे। लेकिन विरोध करने पर उन्हें वहां से डांट-फटकार कर भगा दिया गया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस घटना में उनकी बहू (लड़की की भाभी), भाभी का भाई और पिंटू यादव की मिलीभगत है। उन्होंने मिलकर नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन शादी कराने की पूर्व नियोजित साजिश रची।

परिजनों ने बताया कि भाभी लड़की को एक शादी समारोह के बहाने अपने साथ ले गई थी, जहां शादी की बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद भाभी के भाई का दोस्त और उसकी मां कपड़े दिलाने के बहाने लड़की को कहीं और ले गए, और बाद में पिंटू यादव ने उसे अपने पास रख लिया।

लड़की के भाई आशीष कुमार ने आशंका जताई है कि बहन के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मधुसूदनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular