Homeपॉलिटिक्सकांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, चुनावी मामले में...

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, चुनावी मामले में मिली रिहाई

Bhagalpur News: भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में उन्हें बरी कर दिया गया है।

यह मामला इशाकचक थाना क्षेत्र का है, जहां चुनावी कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत शर्मा और उनके समर्थकों पर दंडाधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

इस मामले की सुनवाई भागलपुर के एडीजे-3 दीपक कुमार की अदालत में चल रही थी। आज अदालत ने साक्ष्य के अभाव में अजीत शर्मा समेत सभी आरोपियों को रिहा कर दिया।

इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इसे कांग्रेस खेमे के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। अजीत शर्मा वर्तमान में भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और इलाके में एक सशक्त राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
30 %
4kmh
7 %
Tue
25 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °

Most Popular