Bhagalpur News: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज भागलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन भागलपुर हवाई अड्डा पर लगभग सुबह 10:45 बजे होगा।
हवाई अड्डा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले बौसी रेलवे अंडरपास स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे बैजानी पंचायत के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बनने वाले विवाह मंडप का शिलान्यास करेंगे।
बैजानी पंचायत में मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वे बैजानी स्थित सभास्थल पहुंचेंगे, जहां प्रगति यात्रा के संकल्प का अवलोकन करेंगे और अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए नए विकास कार्यों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके पश्चात वे जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ भागलपुर में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री आम लोगों से जनसंवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पूरा कार्यक्रम लगभग दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।


