HomeबिहारपटनाCM नीतीश कुमार ने किया पटना समाहरणालय का निरीक्षण, विकास कार्यों में...

CM नीतीश कुमार ने किया पटना समाहरणालय का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक सड़क निर्माण जल्द पूरा करने का आदेश, डबल डेकर पुल और एसएसपी कार्यालय के कार्यों की भी समीक्षा

Patna News: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोमवार को Patna Collectorate परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवें तल पर स्थित मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का भी मुआयना किया। इसके साथ ही उन्होंने समाहरणालय भवन के सभी तल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान Collectorate Ghat से Sabhyata Dwar तक बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से छठ पर्व के दौरान व्रतियों को पूजा-अर्चना में काफी सुविधा होगी, साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा और कलेक्टेरियट घाट की भव्यता में और वृद्धि होगी।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर में निर्माणाधीन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने डबल डेकर पुल का निरीक्षण कर शेष बचे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया और अधिकारियों से कहा कि Patna Metro Rail Corporation के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि मेट्रो कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा के दौरान पुराने समाहरणालय परिसर के जर्जर भवनों का निरीक्षण करने के बाद इन्हें तोड़कर नए समाहरणालय भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया था। गंगा नदी के किनारे स्थित पुराने परिसर में ही इन जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया समाहरणालय भवन तैयार किया गया है।

नए समाहरणालय भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 28,388 वर्गमीटर है, जो पुराने भवन की तुलना में काफी अधिक है। परिसर में जिला पदाधिकारी कार्यालय के साथ जिला परिषद कार्यालय-सह-जिला विकास भवन और अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का भी निर्माण किया गया है। इस भवन के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

समाहरणालय परिसर में जल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट), सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और 40 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया गया है। साथ ही परिसर में 204 चारपहिया वाहनों के लिए खुली पार्किंग और बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुराने समाहरणालय भवन के ऐतिहासिक स्तंभों को भी सुरक्षित रखकर परिसर में प्रदर्शित किया गया है, जो भवन की विरासत को दर्शाता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव Deepak Kumar, सचिव Kumar Ravi, सचिव Chandrashekhar Singh, विशेष कार्य पदाधिकारी Gopal Singh तथा जिलाधिकारी Tyagarajan SM सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे l

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular