Homeभागलपुर सिटीगंगा स्वच्छता को लेकर नेचर क्लब का हनुमान घाट पर चला सफाई...

गंगा स्वच्छता को लेकर नेचर क्लब का हनुमान घाट पर चला सफाई अभियान

Bhagalpur News: गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर नेचर क्लब भागलपुर की ओर से रविवार को। बरारी स्थित हनुमान गंगा घाट पर क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गंगा को साफ रखना और आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान नेचर क्लब के सदस्यों ने घाट पर फैले प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य नॉन-बायोडिग्रेबल कचरे की व्यापक सफाई की। घंटों चले इस अभियान के बाद घाट की स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिला।

इस मौके पर नेचर क्लब के प्रशांत झा ने लोगों से अपील की कि वे गंगा नदी में प्लास्टिक और पॉलिथीन जैसे प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थ न डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह का कचरा न केवल गंगा को प्रदूषित करता है बल्कि पर्यावरण और जलीय जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बनता है।

उन्होंने गंगा नदी की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि गंगा की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और स्वच्छ गंगा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है

स्वच्छता अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने नेचर क्लब की पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। यह अभियान गंगा संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रयास माना जा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
17 %
4.7kmh
100 %
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular