Homeबिहारसिटी कार्ट मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की...

सिटी कार्ट मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में गंभीर चोट

Navgachiya News: नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराज जी चौक के पास स्थित सिटी कार्ट मॉल के बाहर सोमवार को एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। मॉल के गार्ड ने एक ठेला फल विक्रेता को महज ठेला हटाने की बात को लेकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद लगभग एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घायल व्यक्ति की पहचान राजू कुमार, पिता चमरू महतो, निवासी नोनिया पट्टी, नवगछिया थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। राजू ठेले पर घूम-घूमकर आम बेचता है और रोज की तरह सोमवार को भी मॉल के पास ग्राहकों को फल बेच रहा था।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी और राजू अपने ठेले को मॉल के सामने कुछ समय के लिए रोक कर ग्राहक को आम बेच रहा था। इसी दौरान मॉल के एक गार्ड ने ठेला हटाने को कहा, जिस पर राजू ने जवाब दिया कि,

“दोनों तरफ जाम है, जैसे ही रास्ता साफ होगा, मैं ठेला हटा दूंगा।”

इस जवाब से गार्ड नाराज़ हो गया और बिना किसी चेतावनी के स्टील की रॉड से हमला कर दिया। राजू कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसके सिर पर कई वार कर दिए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर

घायल राजू को पहले नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने रात में ले जाना संभव न होने की बात कहते हुए सुबह ले जाने का निर्णय लिया।

राजू के पिता चमरू महतो ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मोबाइल पर मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से मॉल प्रशासन की गुंडागर्दी है। वहीं, चाचा सोनू महतो ने मीडियाकर्मियों को दिखाया कि किस लोहे की रॉड से हमला किया गया था।

घटना के बाद मॉल का शटर गिराया गया

मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख मॉल प्रशासन ने तुरंत शटर गिरा दिया, जो रात 9 बजे तक भी नहीं खोला गया

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले यातायात जाम को समाप्त कराया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

मॉल प्रशासन की प्रतिक्रिया

मॉल के स्टोर मैनेजर रूपेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि,

“गार्ड और ठेला व्यवसायी के बीच लड़ाई हुई थी। फिलहाल दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है, मामला मैनेज हो जाएगा।”

हालांकि इस बयान ने लोगों में और भी नाराज़गी पैदा कर दी है।

घायल राजू कुमार की बाइट:

“मैं तो बस आम बेच रहा था। ग्राहक खड़ा था, उसी समय गार्ड आया और गाली देने लगा। मैंने कहा – जैसे ही जाम हटेगा, चला जाऊंगा। तभी उसने लोहे की रॉड उठाकर सिर पर मार दिया।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular