Patna News: राजधानी पटना में रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar शामिल हुए। यह कार्यक्रम Chirag Paswan द्वारा शहीद पीर अली मार्ग स्थित Lok Janshakti Party (Ram Vilas) के पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar का साफा भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद सभी रोजेदारों के साथ मिलकर प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के कायम रहने की दुआ की गई।
इफ्तार कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री Vijay Kumar Choudhary, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Jama Khan, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री Sanjay Kumar Singh, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद Sanjay Kumar Jha तथा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष Raju Tiwari सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। इफ्तार के इस आयोजन में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए।


