Homeलाइफ स्टाइलबॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी पहली बार भागलपुर में, 1 अगस्त को...

बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी पहली बार भागलपुर में, 1 अगस्त को देंगी मेकअप मास्टर क्लास

भागलपुर: बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी पहली बार भागलपुर आ रही हैं। वे 1 अगस्त को होटल राजहंस में आयोजित एक दिवसीय “लुक एंड लर्न” मेकअप मास्टर क्लास में भाग लेंगी। इस खास आयोजन का उद्देश्य भागलपुर की ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी युवतियों और प्रोफेशनल्स को मेकअप की बारीकियां सिखाना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन पल्लवी कुमारी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह मास्टर क्लास भागलपुर जैसे शहर के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां प्रतिभागियों को लाइव डेमो, लेटेस्ट मेकअप टेक्निक्स, और इंडस्ट्री इनसाइट्स दिए जाएंगे।

ओजस राजानी, जो ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण जैसी सेलिब्रिटीज की मेकअप आर्टिस्ट रही हैं, इस क्लास में अपने अनुभव साझा करेंगी और प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ग्रूमिंग के टिप्स देंगी।

आयोजिका पल्लवी कुमारी ने कहा, “यह मास्टर क्लास भागलपुर की युवतियों के लिए न केवल सीखने का मौका है, बल्कि उन्हें अपने करियर को एक नई दिशा देने का भी अवसर मिलेगा।”

इस आयोजन से भागलपुर की ब्यूटी इंडस्ट्री को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
34 %
5.8kmh
100 %
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
32 °

Most Popular