Homeबिहारबिहार का लाल रविचंद शर्मा ने शार्क टैंक में दिखाया कमाल, स्टार्टअप...

बिहार का लाल रविचंद शर्मा ने शार्क टैंक में दिखाया कमाल, स्टार्टअप को मिला 50 लाख का ऑफर

Bihar News: बिहार अब सिर्फ सिविल सर्विसेज और पारंपरिक उपलब्धियों के लिए ही नहीं, बल्कि नवाचार और स्टार्टअप क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में सारण जिले के छपरा निवासी युवा उद्यमी रविचंद शर्मा ने अपनी कंपनी आरसीएक्स लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बिहार का परचम लहराया। रविचंद ने लोकप्रिय टीवी शो ‘शार्क टैंक’ में अपने इनोवेटिव लाइटिंग प्रोडक्ट और डिजिटल डिस्प्ले वर्क्स के लिए सभी निवेशकों को प्रभावित किया और स्टार्टअप को 50 लाख रुपये का आकर्षक निवेश ऑफर हासिल किया।

रविचंद शर्मा की कहानी प्रेरणादायक है। उनके पिता एक इलेक्ट्रिशियन थे और बचपन से ही लाइटिंग और जगमगाते प्रोजेक्ट्स ने रवि को अपनी ओर आकर्षित किया। स्कूल के दिनों में उनके लाइटिंग प्रोजेक्ट को चंडीगढ़ और कोलकाता में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्टार्टअप और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाया और अपने स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना देखा।

रवि ने बताया कि 2022 में उद्यमी योजना से ऋण मिलने के बाद उन्होंने अपने स्टार्टअप को पूरी ताकत से विकसित किया। अब उनका स्टार्टअप मुंबई से दुबई तक नई बिल्डिंग्स और टावरों को बुर्ज खलीफा जैसी लाइटिंग तकनीक के माध्यम से सस्ते और प्रभावशाली तरीके से रौशन कर रहा है।

शार्क टैंक में रविचंद के प्रोडक्ट की सभी मेंटर्स ने जमकर सराहना की और स्टार्टअप के उज्ज्वल भविष्य के लिए कीमती सलाहें दी। खासतौर पर बोट के फाउंडर अमन गुप्ता ने रविचंद शर्मा, रवि कुमार और प्रिंस कुमार को 50 लाख रुपये का निवेश ऑफर दिया। इस सफलता ने साबित कर दिया कि बिहार का स्टार्टअप इकोसिस्टम अब सिर्फ राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी उद्यमी और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने बिहार के युवाओं को स्टार्टअप की दुनिया में नई उड़ान दी है। आरसीएक्स की सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार अब सिविल सर्विसेज का केंद्र नहीं, बल्कि इनोवेशन और स्टार्टअप हब बनता जा रहा है। स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य की छवि भी वैश्विक स्तर पर चमक रही है।

यह सफलता बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार की दिशा में एक नई मिसाल कायम करती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular