HomeबिहारBihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बापू टावर के नवनिर्मित प्रशासनिक...

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बापू टावर के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन

बापू टावर में गांधीजी के विचारों और जीवन दर्शन का अद्भुत समावेश, नई पीढ़ी को मिलेगा प्रेरणा का स्रोत

पटना: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के छठे तल पर नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टावर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल पर निर्मित ओरिएंटेशन हॉल, तीसरे और पांचवें तल की थीम आधारित दीर्घाओं तथा पांच रैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को चित्रों, म्यूरल, कटआउट्स और स्क्रीन प्रोजेक्शन के माध्यम से प्रदर्शित प्रदर्शनों की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेक्षागृह, प्रतीक्षालय, रिसर्च सेंटर, आगंतुक सुविधाओं और बापू के विचारों पर आधारित प्रदर्शनी दीर्घाओं को भी देखा और सराहा। उन्होंने कहा:

“बापू टावर अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी परिसर है। यहां गांधीजी के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को देखकर लोग खासकर नई पीढ़ी काफी कुछ जान और समझ सकेगी। यह स्थान दर्शनीय होने के साथ ही एक जीवंत शिक्षण केंद्र भी है।”

मुख्यमंत्री ने परिसर की हरियाली और सुव्यवस्थित संरचना की प्रशंसा करते हुए इसके निरंतर रखरखाव पर भी बल दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से बातचीत की और उन्हें गांधीजी के जीवन से सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों से कहा:

“आप सब बापू टावर को ध्यान से देखिए और समझिए कि बापू ने देश और समाज के लिए क्या किया। यह स्थान आपके लिए एक जीवंत पाठशाला जैसा है।”

उद्घाटन और निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, भवन निर्माण विभाग के सचिव  कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
10 %
4.5kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °

Most Popular