Homeबिहारपटनाएलपीजी उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए बिहार सरकार ने बनाया कंट्रोल...

एलपीजी उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए बिहार सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कर सकेंगे शिकायत दर्ज

Patna News: राज्य में एलपीजी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए Food and Consumer Protection Department Bihar ने एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता, वितरण और अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करना है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कंट्रोल रूम Patna स्थित विभागीय कार्यालय में स्थापित किया गया है और प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कार्य करेगा। इस दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

उपभोक्ता एलपीजी की आपूर्ति, वितरण या अन्य किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर विभाग के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0612-2233050 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा शिकायत मिलने के बाद उस पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अफवाहों या भ्रम की स्थिति से बचें और सीधे विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
11 %
7.7kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular