Homeपॉलिटिक्सबिहार चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, भागलपुर...

बिहार चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, भागलपुर से रोहित पांडे को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भागलपुर विधानसभा सीट से रोहित पांडे को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के साथ ही भागलपुर में चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। भागलपुर सीट से रोहित पांडे का नाम सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे “युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला कदम” बताया।

बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस बार सामाजिक समीकरणों और जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। भागलपुर में लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ताओं की यह मांग थी कि किसी युवा और सक्रिय चेहरे को मौका दिया जाए।

रोहित पांडे को टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे वे जनसमर्थन में बदलने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि भागलपुर का विकास ही उनका मुख्य एजेंडा रहेगा।

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने रोहित पांडे को लगभग 1000 वोटों के अंतर से पराजित किया था। इस बार मुकाबला एक बार फिर रोचक होने की संभावना है।

वहीं, भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही महागठबंधन खेमे में भी हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि राजद और कांग्रेस इस सीट पर किसे उम्मीदवार बनाते हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular