Bhagalpur News: भागलपुर में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बड़ा अपडेट देते हुए लोगों को राहत दी है। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गैस की सप्लाई और वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।
जिलाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिदिन अधिकारी गैस गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में गैस की मांग ज्यादा है और बैकलॉग बढ़ा हुआ है, वहां सप्लाई को बढ़ाकर स्थिति को संतुलित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब किसी भी उपभोक्ता का गैस कनेक्शन 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ऐसे उपभोक्ता, जो पहले 6 से 7 महीने में एक बार गैस लेते थे, उन्होंने भी एक साथ बुकिंग कर दी है, जिससे कुछ जगहों पर 2 से 3 दिनों की पेंडिंग देखी जा रही है। हालांकि प्रशासन इस स्थिति को तेजी से नियंत्रित कर रहा है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि भागलपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति को दोगुना कर दिया गया है। गैस की नियमित होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आंकड़ों के अनुसार, 19 मार्च को जिले में 12,733 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाए गए। वहीं 20 मार्च को 29 गैस वितरकों की जांच भी की गई, जिससे वितरण व्यवस्था पर निगरानी और सख्त हो गई है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, समय पर बुकिंग करें। उन्हें घर बैठे ही गैस की डिलीवरी मिल जाएगी।
भागलपुर में गैस सप्लाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बढ़ती मांग के बावजूद आपूर्ति को संतुलित कर लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है।
भागलपुर में LPG गैस को लेकर बड़ा अपडेट, जिलाधिकारी ने दी राहत भरी जानकारी
बैकलॉग खत्म करने के लिए तेज हुई सप्लाई, 7 दिनों से ज्यादा लंबित नहीं रहेगा कोई मामला—होम डिलीवरी से मिल रही गैस
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
21.3
°
C
21.3
°
21.3
°
64 %
1.3kmh
2 %
Fri
35
°
Sat
38
°
Sun
40
°
Mon
40
°
Tue
38
°


