Bhagalpur News: भागलपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भागलपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत छापेमारी कर 300 लीटर देसी शराब बरामद की है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रानीतालाब में एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी, जिसे होली के मौके पर बेचने की तैयारी थी। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से 300 लीटर देसी शराब बरामद की और इस धंधे में शामिल दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली और अन्य त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब, हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
भागलपुर पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
29.6
°
C
29.6
°
29.6
°
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30
°
Mon
39
°
Tue
39
°
Wed
33
°
Thu
31
°


