Homeभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 233 लीटर विदेशी शराब के साथ दो...

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 233 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

सन्हौला थाना क्षेत्र में छापेमारी, झारखंड से लाई जा रही थी शराब—विशेष टीम की मुस्तैदी से बड़ी सफलता

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 233.280 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सन्हौला थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक कार का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड की ओर से एक कार में छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब भागलपुर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान सन्हौला थाना क्षेत्र के समीप एक संदिग्ध ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 233.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के दुमका जिले के रहने वाले सद्दाम अंसारी और बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस सफल कार्रवाई में सन्हौला थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस मुस्तैदी से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular