Homeभागलपुर सिटीभागलपुर की मीमांसा ने UPSC में 447वां रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले...

भागलपुर की मीमांसा ने UPSC में 447वां रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

UPSC फाइनल रिजल्ट में सफलता प्राप्त कर मीमांसा ने जिले का गौरव बढ़ाया, BPSC में भी टॉप-10 में रही सफल अभ्यर्थी ने साझा की तैयारी और समाज सेवा की प्रेरणा

Bhagalpur News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के फाइनल रिजल्ट में भागलपुर की मीमांसा ने शानदार सफलता हासिल की है और 447वां रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और युवा अभ्यर्थियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
मीमांसा ने बताया कि इससे पहले उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में भी टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया था। फिलहाल वे पूर्णिया में असिस्टेंट सेल्स टैक्स कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि इस बार UPSC में 447वां रैंक मिला है और नए नियमों के अनुसार उन्हें केवल एक बार और UPSC परीक्षा में बैठने की अनुमति है। हालांकि, इस बात का उन्होंने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
मीमांसा ने UPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि “लगातार मेहनत, सही रणनीति और धैर्य से सफलता जरूर मिलती है।” साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि वे अपने सेवा के माध्यम से समाज और देश के लिए काम करने का संकल्प रखते हैं।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular