Homeभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

भागलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोलघो में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें यशवंत कुमार, ललन कुमार और सिटी कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, सात कारतूस, दो मोबाइल फोन, ₹50,000 नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में संदिग्ध रह चुके हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
21 %
4.2kmh
71 %
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °

Most Popular