Homeभागलपुर सिटीBhagalpur News: सुल्तानगंज में महिला ने ससुराल पर प्रताड़ना और छिनतई का...

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में महिला ने ससुराल पर प्रताड़ना और छिनतई का आरोप लगाया

सुल्तानगंज में महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी और लाखों की छिनतई का आरोप लगाय सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत अंतर्गत कोलगामा गांव से एक गंभीर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता जनित परवीन ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी, और लाखों की संपत्ति छीनने का आरोप लगाया है।

चार साल पहले हुई थी शादी, बाल-बच्चा नहीं होने पर उत्पीड़न शुरू

पीड़िता जनित परवीन ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कोलगामा निवासी गुलफराज (पिता फिरोज खान) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही संतान नहीं होने के कारण उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

आरोप है कि पति गुलफराज, ससूर फिरोज, सास रैहाना, और देवर सलफराज मिलकर उसे लगातार मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

नकद और जेवरात की लूट, फिर घर से निकाला गया

जनित परवीन के अनुसार, उसके पास रखे ₹1,10,000 नकद और करीब ₹1,50,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी ससुराल वालों ने जबरन छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया गया

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पीड़िता ने जब घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तो सुल्तानगंज थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय और सुरक्षा की जरूरत है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
24 %
2.7kmh
40 %
Sun
30 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular