HomeUncategorizedBhagalpur News: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर भागलपुर में चला जागरूकता...

Bhagalpur News: अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर भागलपुर में चला जागरूकता अभियान, दुकानदारों को दिलाया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

मानवाधिकार संगठन ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान, प्लास्टिक मुक्त थैलों का किया वितरण

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की भागलपुर टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर एक व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और दुकानदारों को प्लास्टिक बैग के प्रयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और उन्हें इको फ्रेंडली विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

अभियान के अंतर्गत गुड़हट्ठा चौक, बाइपास कुशवाहा चौक, जिछो और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र सहित कई स्थानों पर संगठन की टीम ने दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने का संकल्प दिलाया।

संगठन द्वारा हजारों इको फ्रेंडली थैलों का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिसे पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। साथ ही लोगों से यह अपील भी की गई कि वे स्वयं प्लास्टिक बैग का बहिष्कार करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल हो सके।

अभियान में शामिल रहे संगठन के प्रतिनिधि

इस अभियान में संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह
  • खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव  सुबोध कुमार भारती
  • स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष  मनोज मंडल
  • आरटीआई प्रकोष्ठ जिला सचिव  राजीव कुमार यादव
  • आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार
  • जिला कार्यकारिणी सदस्य  नवीन कुमार सिंह
  • युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव  प्रवीण कुमार
  • योगेश कुमार वर्मा, रमण जी और अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

जागरूकता के साथ जिम्मेदारी की भावना

संगठन ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी नीतियों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को छोटे-छोटे कदमों से योगदान देना चाहिए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
11 %
7.7kmh
0 %
Fri
33 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
41 °

Most Popular