Homeराज्यभागलपुर को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत दो नए प्रखंड स्तरीय...

भागलपुर को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत दो नए प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम की सौगात

Bhagalpur News: खेल प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत भागलपुर के दो और प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब खरीक प्रखंड के उच्च विद्यालय, खरीक और इस्माइलपुर प्रखंड के परबता क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

इन स्टेडियमों के निर्माण पर लगभग दो-दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्टेडियम में दर्शक दीर्घा, चारों ओर चहारदीवारी, दो व्हीकल गेट, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए पृथक चेंजिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक, समरसेबल पानी टंकी युक्त नल, बिजली कनेक्शन, वायरिंग, पंखा और पवेलियन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने जानकारी दी कि इन दो स्वीकृतियों के साथ ही भागलपुर जिले के 15 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण का लक्ष्य पूरा हो गया है। इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय नागर में भी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति अगले सप्ताह तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अपर मुख्य सचिव, खेल विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार, पूर्व में निर्मित स्टेडियमों में खेल गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश सभी जिला खेल पदाधिकारियों को दिया गया है। इन गतिविधियों का संचालन संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक के नेतृत्व में किया जाएगा।

इस पहल से भागलपुर जिले में युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा मिलेगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
38.4 ° C
38.4 °
38.4 °
16 %
7.6kmh
3 %
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
32 °

Most Popular