Homeधर्मश्रावणी मेला की तैयारी का निरीक्षण करने अजगैविनाथ धाम पहुंचे भागलपुर प्रमंडलीय...

श्रावणी मेला की तैयारी का निरीक्षण करने अजगैविनाथ धाम पहुंचे भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु राय

Sultanganj News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु राय ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम और गंगा घाटों का दौरा किया। इस मौके पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, एसएसपी हृदयकांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट का बारीकी से मुआयना किया और संबंधित विभागों को ससमय सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवरियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

इसके पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु राय ने अजगैविनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना भी की। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने उन्हें विधिवत स्वागत कर पूजा सम्पन्न कराई।

प्रमंडलीय आयुक्त ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत करते हुए आयुक्त हिमांशु राय ने बताया कि श्रावणी मेले को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कांवर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति:

इस निरीक्षण अभियान में डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, उपसभापति प्रतिनिधि सन्नी कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सीओ रवि कुमार, वीडियो संजीव कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष कन्हैया झा सहित तमाम विभागीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
17 %
5.4kmh
100 %
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
36 °
Thu
33 °
Fri
37 °

Most Popular