Homeपॉलिटिक्सचुनाव से पहले भागलपुर प्रशासन अलर्ट: डीएम और एसएसपी ने मिर्जाचौकी चेकपोस्ट...

चुनाव से पहले भागलपुर प्रशासन अलर्ट: डीएम और एसएसपी ने मिर्जाचौकी चेकपोस्ट पर की सघन जांच का निरीक्षण

Bhagalpur Election News: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने शनिवार को अंतरराज्यीय मिर्जाचौकी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर किए जा रहे वाहनों की सघन जांच अभियान की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सीमा पार से अवैध रूप से धन, हथियार, नशीले पदार्थ या शराब के आवागमन को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने चेकपोस्ट पर संधारित पंजी का अवलोकन किया और जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों को सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की गतिविधि तुरंत पकड़ी जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव अशोक कुमार मंडल, तथा डीसीएलआर मो. सरफराज नवाज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित करना है, और इसके लिए जिला प्रशासन हर स्तर पर सक्रिय निगरानी रख रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
30 %
3.2kmh
63 %
Sun
28 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
34 °
Thu
33 °

Most Popular