Homeभागलपुर सिटीबाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रथ रवाना, कानून व...

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता रथ रवाना, कानून व दुष्परिणामों की दी जा रही जानकारी

Bhagalpur News: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय परिसर से निकाला गया, जिसे जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक बेबी रानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानून, इसके सामाजिक व स्वास्थ्यगत दुष्परिणाम तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दे रहा है। रथ पर लगे बैनर, पोस्टर और ध्वनि माध्यम से लोगों को यह बताया जा रहा है कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी दी जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बाल विवाह से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक, युवा और महिलाएं भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ अपनी सहमति दर्ज करा रहे हैं। लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को देंगे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को सूचित करें। प्रशासन का मानना है कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही बाल विवाह मुक्त जिला और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है l

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
22.3 ° C
22.3 °
22.3 °
62 %
2.2kmh
1 %
Thu
22 °
Fri
35 °
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
40 °

Most Popular